कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पार्टी के नेता लगातार टीएमसी का साथ छोड़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के गुस्से का भी वो सामना कर रहे हैं। टीएमसी के कई नेता आम जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। अब टीएमसी विधायक कुणाल घोष गुस्से के शिकार हुए हैं।
पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
दरअसल, टीमएसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात करने के लिए कुणाल घोष पहुंचे थे। मुलाकात के बाद वो जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उन पर अंडा फेंक दिया। इस मामले में कुणाल घोष का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, मैं ममता बनर्जी के घर पर हमारे सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग के लिए गया था। निकलते समय पत्रकारों ने मुझे रोका और मैं उनके सवालों का जवाब दे रहा था। यह पूरी घटना आपके कैमरों में कैद हो गई है।
मैं वहां बिना किसी हथियार के खड़ा था, इसलिए आसानी से निशाना बन गया। वहां दो युवक थे। एक की पहचान हो गई है। उनमें से एक ने मुझ पर अंडा फेंका। मैंने आखिरी पल में अपना चेहरा घुमा लिया; वरना, वह मेरे चश्मे के शीशे पर लग सकता था और मेरी आंख में चोट लग सकती थी’।
बता दें कि, इससे पहले टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दौरे के दौरान भी झड़प हुई थी। इस दौरान अभिषेक बनर्जी पर अंडे और पत्थर फेंके गए थे, जिसकी वीडियो भी सामने आयी थी।
पढ़ें :- शिवसेना यूबीटी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर हालिया हमले की तीखी आलोचना, केंद्र पर बोला हमला