Maggi Samosa Recipe: बच्चे हो या बड़े मैगी का तो हर कोई दीवाना है। बड़ों के लिए बचपन की यादों से जुड़ी होने की वजह से मैगी से खास लगाव होता है। सुबह के नाश्ते में या फिर शाम की चाय के बाद कुछ अच्छा खाने वाली क्रेविंग के लिए मैगी हर दिल अजीज होती है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
इतना ही नही कई बार तो खाना खाने के बाद आधी रात को लगने वाली भूख को भी शांत करने के लिए मैगी हर किसी की पहली पसंद होती है। मैगी बनाने का हर किसी का अलग अंदाज होता है। लेकिन आज हम आपको मैगी बनाने का तरीका नहीं बल्कि मैगी का समोसा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है मैगी का समोसा बनाने का तरीका।
मैगी समोसा (Maggi Samosa) बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री
मैदा- 250 ग्राम
तेल- 3 बड़े चम्मचं
नमक- स्वादानुसार
मैगी- 1 पैकेट
पानी- आवश्यकतानुसार
मैगी समोसा (Maggi Samosa) बनाने का तरीका
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
मैगी समोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा लेकर उसे नमक और पानी की मदद से गूंथ लें। फिर इसकी आटा की टाइट बॉल बना लें। फिर आटे को मलमल के कपड़े से ढक दें और लगभग आधे घंटे के लिए अलग रख दें।
आधे घंटे के बाद, आटे से कुछ छोटे आकार के बॉल के गोले बेल लें। रोलिंग पिन की मदद से इसे और फ्लैट करें और छोटे गोल पूरी बना लें। इन गोल पूरियों को बीच में आधे में काटें।
अब एक अलग बर्तन में मैगी नूडल्स को पका लें। जब मैगी पक जाए तो उसे एक बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
अब आटे का कोन बनाकर पानी की कुछ बूंदों का इस्तेमाल कर किनारों को बंद कर दें। अब इस कोन में तैयार मैगी भरें और इसका मुंह बंद करके समोसे का शेप दे दें।
सारे आटे के साथ भी इसी तरह समोसा बना लें। फिर, एक कड़ाही में तेल गर्म करें और समोसे को तब तक डीप फ्राई करें जब तक कि वे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं। ग्रीन चटनी या केचप के साथ परोसें और गर्मागर्म मैगी समोसाका मजा लें।