Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Detox Heart: हार्ट को डिटॉक्स करने के लिए डेली इन चीजों का जरुर करें सेवन

Detox Heart: हार्ट को डिटॉक्स करने के लिए डेली इन चीजों का जरुर करें सेवन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Detox Heart: आजकल की खऱाब लाइफ स्टाईल का नजीता है तमाम तरह के रोगो को बढ़ावा देना। यही वजह है हार्ट अटैक के मामलों में इजाफा हुआ है। छोटी छोटी उम्र में और अच्छा खासा चलता फिरता इंसान इसका शिकार हो रहा है। ऐसे में हार्ट को डिटॉक्स (Detox Heart) करके दिल को बीमारियों बचा जा सकता है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

हार्ट को डिटॉक्स (Detox Heart) करने के लिए सबसे पहले अपनी जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव करने की जरुरत है। ऐसा करने से न सिर्फ दिल से संबंधित बल्कि अन्य दिक्कतों से भी बचा जा सकता है।

हार्ट को डिटॉक्स (Detox Heart) करने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन व जरुरी मिनरल्स को डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। साथ में एक्सरसाइज जरुर करना चाहिए।

हार्ट को डिटॉक्स (Detox Heart) करने के लिए नियमित हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। खासतौर से पालक, मेथी, जैसी पत्ते वाली सब्जियां खूब खानी चाहिए। हरी सब्जियां खाने से दिल से संबंधित दिक्कतों को कम करने में हेल्प करता है।

इसके अलावा औषधीय गुणों से भरपूर आंवले का सेवन जरुर करना चाहिए । इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट दिल का ख्याल रखता है। इसके अलावा त्रिफला का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

इसमें मौजूद इलेजिक एसिड, ट्राईहाइड्रोक्सी ट्राईहाइड्रोक्सी , आदि कई गुण पाये जाते है। जो शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हेल्प करता है। डार्क चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो दिल से संबंधित रोगो से बचाता है

Advertisement