Easy way to make Tomato Soup: सूप सबसे हेल्दी और टेस्टी होता है। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को जरुरी पोषण मिलता है और शरीर हेल्दी रहता है। आज हम आपको टमाटर का सूप बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे है जिसे आप बिना झंझट के घर में आराम से बना सकती है। टमाटर हेल्थ और स्किन दोनो के लिए बेहद फायदेमंद होताहै। तो चलिए जानते है टमाटर सूप बनाने का तरीका।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
टमाटर का सूप बनाने के लिए सामग्री
टमाटर – 4
चीनी – 1/2 टी स्पून
मक्खन – 1 टेबलस्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
ब्रेड क्यूब्स – 5
काला नमक – 1/2 टी स्पून
मलाई/ताजी क्रीम – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
टमाटर सूप बनाने का आसान तरीका
टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में दो कप पानी डालें और उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
2 से 3 मिनट में पानी उबलने लगेगा। इसे टमाटर पकने तक उबालें। जब टमाटर अच्छी तरह से पक जाएं और वे पूरी तरह से नरम हो जाएं तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें। आप चाहें तो टमाटर को जल्द पकाने के लिए कुकर में टमाटर और 1 कप पानी डालकर 2 सीटी लगा सकते हैं। अब टमाटर को निकालकर उनका छिलका उतार लें।
इसके बाद टमाटर के सभी टुकड़ों को पीस लें। इसके बाद पिसे हुए टमाटर के गूदे को बड़ी छलनी से छानकर उसके बीजों को अलग कर दें। अगर सूप गाढ़ा लग रहा है तो जरूरत के हिसाब से उसमें पानी मिलाकर पतला कर लें। इसके बाद फिर उसे मीडियम आंच पर गैस पर उबलने के लिए रख दें।
जब सूप में एक उबाल आ जाए तो उसमें मक्खन, काला नमक, चीनी, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर 6-7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपका टेस्टी एंड हेल्दी टमाटर सूप बनकर तैयार हो चुका है। इसमें ब्रेड क्यूब्स और हरा धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।