Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. उज्जैन में आज बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप देंगे दर्शन, होमगार्ड, पुलिस आर्मी बैंड देंगी अपनी प्रस्तुति

उज्जैन में आज बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप देंगे दर्शन, होमगार्ड, पुलिस आर्मी बैंड देंगी अपनी प्रस्तुति

By Sudha 
Updated Date

भोपल। सावन का आज तीसरा सोमवार है आज 3 स्वरूपों में उज्जैन के बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने वाले हैं। बताते चले कि उज्जैन में आज हर बार की तरह इस बार भी महाकाल की तीसरी सवारी निकलेगी। बाबा भोलेनाथ चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। इस बार आर्मी बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। उज्जैन में आज सुबह से बाबा महाकाल मंदिर में स्वस्ति वाचन कर चांदी के कपाट खोले गए।

पढ़ें :- सलमान खान ने छात्रों के प्रदर्शन का किया समर्थन, बोले- मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए

कर्पूर आरती के साथ नंदी हॉल में स्नान, ध्यान, पूजन के पश्चात बाबा महाकाल का दूध, दही, शक्कर, शहद, घी और फलों के रस से पूजन किया गया। पंचामृत पूजन अभिषेक के बाद चंदन, ड्राई फ्रूट, भांग, मुकुट, आभूषण त्रिशूल, रजत चंद्र के साथ बाबा का श्रृंगार किया गया। रुद्राक्ष और मुंड माल के साथ फूलों की माला चढ़ा कर मिठाई का भोग लगाया गया।

पालकी में चंद्रमौलेश्वर हाथी पर मनमहेश और गरुड़ पर शिव तांडव की प्रतिमा दिखाई देगी। इस बार सारी सवारी अलग-अलग थीम पर निकाली जा रही है और आज की थीम बैंड पर आधारित है। इसके लिये होमगार्ड, पुलिस आर्मी और निजी बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। यह सवारी मंदिर से शहर के अलग—अलग हिस्सों से निकाली जायेगी।

पढ़ें :- 23 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम
Advertisement