आज का राशिफल 03 मार्च 2025: आज दिन सोमवार को भगवान शिव की कुछ खास राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। मीन राशि के लोगो का आज रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। वहीं वृष राशि के लोगो का पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कैसा रहेगा आज आपका दिन जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
पढ़ें :- 16 जून 2026 का राशिफल: इन राशियों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी
मेष – आज नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
वृष – पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
मिथुन – आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें।
कर्क – आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
पढ़ें :- भाग्यशाली महिलाओं की निशानी है नाक की लौंग! जानें रहस्य
सिंह – आज वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें, अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन ध्यान से निर्णय लें।
कन्या – रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। आज नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला – आज व्यवसाय में किसी भी साझेदारी को लेकर सतर्क रहें। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक – आज परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।
धनु – जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
पढ़ें :- Swapna Shastra : स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं पानी सपने के संकेत , जानें समंदर दिखाई देने का क्या मतलब है
मकर – छात्रों के लिए समय अनुकूल है, सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कुम्भ – विवाह संबंधित चर्चाओं में गति आएगी। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
मीन – आज रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।