आज का राशिफल 13 फरवरी 2025: आज गुरुवार 13 फरवरी को कई लोगो का भाग्य साथ देगा तो कुछ लोगो को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।जहां एक तरफ मेष राशि वालो लोगो को डील फाइनल होने और प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वृश्चिक वाले लोगो को आज काम को लेकर तनाव हो सकता है।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्र आज से शुरू, जाने और पूजन विधि और भोग
मेष – प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील फाइनल होने से खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से प्रशंसा और प्रमोशन की संभावना है। किसी बाहरी व्यक्ति के मामलों में हस्तक्षेप से बचें।
वृषभ – जोखिम भरे कार्यों से बचें। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जो नए कार्यों के लिए प्रेरित करेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और कार्यों में एकाग्रता बनाए रखें।
मिथुन- आज निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। उधार लेने से बचें, धन संबंधित समस्याओं में लापरवाही न करें। परिवार के साथ समय बिताएं और वाद-विवाद से दूर रहें।
कर्क – कार्य पर ध्यान दें और छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसे बातचीत से सुलझाएं।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 19 March: नवत्ररात्र के पहले दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े हुए काम
सिंह – आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत में सुधार होगा। आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता है। निर्णय जल्दबाजी में न लें और परिवार में संतुलन बनाए रखें।
कन्या – आय बढ़ाने पर ध्यान देंगे। किसी से समझौता करते समय लिखित रूप में करें। प्रेम जीवन में कहा-सुनी हो सकती है। नई संपत्ति की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है।
तुला – आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की बातों का सम्मान करें। लापरवाही से समस्याएं बढ़ सकती हैं। घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
वृश्चिक – आज काम को लेकर तनाव हो सकता है। घर के कार्यों पर ध्यान दें। खान-पान का ध्यान रखें और विरोधियों की बातों में न आएं। संतान को सफलता मिल सकती है।
धनु – माता-पिता के साथ समय बिताएं। कार्यक्षेत्र में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं को बातचीत से सुलझाएं। सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर करें इस चीज के आसान उपाय, बदल सकती हैं किस्मत, पाएं सफलता
मकर – आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदम सफल होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। काम में लापरवाही से बचें। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ – आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अधिक काम से थकान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। साथी से मतभेद हो सकते हैं।
मीन – खर्चों पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन किसी तीसरे को बीच में न आने दें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।