Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 21 फरवरी 2025: आज मीन राशि को मिलेगी कार्यो में सफलता, कैसा रहेगा आपका दिन पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 21 फरवरी 2025: आज मीन राशि को मिलेगी कार्यो में सफलता, कैसा रहेगा आपका दिन पढ़ें दैनिक राशिफल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 21 फरवरी 2025: आज दिन शुक्रवार को मिथुन के लोगो का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कानूनी मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लें। यात्रा के दौरान वाहन संबंधी समस्याओं से सावधान रहें। कैसा रहेगा आज आपका दिन जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

मेष – आपके लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, और कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नई संपत्ति की प्राप्ति संभव है।

वृषभ – पुराने लेनदेन निपटाने का समय है। चुनौतियों का सामना धैर्यपूर्वक करें। पिताजी की आंखों की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन – पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कानूनी मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लें। यात्रा के दौरान वाहन संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।

कर्क – स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। मानसिक तनाव कम होगा, और कार्यों में नई दिशा मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार के लिए प्रयास करें।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

सिंह – कार्यस्थल पर किसी पर अधिक भरोसा न करें। शौक मौज पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

कन्या – आज कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। ऑनलाइन खरीदारी में सतर्कता बरतें।

तुला – आज व्यापार में साझेदारी सोच-समझकर करें। माता-पिता के साथ समय बिताएं। योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

वृश्चिक – पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। साझेदारी में काम करते समय सावधानी बरतें। धैर्य और साहस से काम लें।

धनु – नए संपर्कों से लाभ होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान दें।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मकर – व्यापार में छोटे लाभ के अवसरों पर ध्यान दें। अनावश्यक खर्चों से बचें। भाइयों से संपत्ति विवाद संभव है।

कुंभ – कार्यस्थल पर सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग निवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मीन – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में सफलता मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

Advertisement