आज का राशिफल 24 जून 2024: ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 24 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से 24 जून 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष – आज आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
वृष – आज घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। सिंगल जातकों की आज सच्चे जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
मिथुन – धन कमाने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आज स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
कर्क – आज आर्थिक रूप से सुखी और समृद्ध रहेंगे। आज हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह – इंकम के नए सोर्स की तलाश करें। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे।
कन्या – आज अपने इमोशन्स पर कंट्रोल रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। धैर्य बनाए रखें।
तुला – आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। आज करियर-कारोबार में तरक्की करेंगे। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
वृश्चिक – आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। बिना रिसर्च किए इनवेस्ट न करें और जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी की मदद जरूर लें।
पढ़ें :- 07 नवम्बर 2026 का राशिफल: शनिवार के दिन इन राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में मिलेंगे लाभ के अवसर
धनु – पार्टनर के साथ डेट का प्लान बना सकते हैं या उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और उत्साह बढ़ेगा।
मकर – पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें और बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने का प्रयास करें।
कुम्भ – आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर के किसी सदस्य का शादी-विवाह तय हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
मीन – आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। घर में धार्मिक कार्यों का आोजन संभव है। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।