26 सितंबर 2024 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मेष राशि के लोगों को बिजनेस में मिलेगा लाभ।
पढ़ें :- Kailash Manasarovar Yatra 2026 : शिव धाम कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की लिस्ट हुई फाइनल , ऐसे चेक करें अपना नाम
मेष – आज का दिन बिजनेस में संतोष रहेगा। आज परिवारजनों से मिलाप होगा। आज आपसी संबंधों को महत्व दें।
वृष – आज स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मिथुन – आज परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। आज व्यापारिक लाभ होगा। आज शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।
कर्क – आज धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। मेहनत का फल मिलेगा।
पढ़ें :- Nautapa 2026 : नौतपा में 9 दिन सूरज बरसाएगा आग , जानें के नियम
सिंह – विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
कन्या – बिजनेस में नए अनुबंध लाभ देंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।
तुला – मित्र व संबंधियों से मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।
वृश्चिक – आज स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।यात्रा,नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
धनु – आज परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी।
पढ़ें :- Ganga Dussehra 2026 : गंगा दशहरा पर सिर्फ 10 डुबकी और जीवन के ये 10 महापाप जड़ से खत्म!
मकर – व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
कुम्भ – आज का दिन सरकारी काम में सहयोग प्राप्त होगा। आज प्रेम में अनुकूलता रहेगी। आज व्यवसाय ठीक चलेगा।
मीन – आज का दिन धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। आज शॉपिंग के कामों में लाभ होगा। आज योजनाएं बनेंगी।