Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रैक्टर रैलीः कांग्रेस का आरोप, उपद्रवियों को छोड़ संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर दर्ज हो रहा मुकदमा

ट्रैक्टर रैलीः कांग्रेस का आरोप, उपद्रवियों को छोड़ संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर दर्ज हो रहा मुकदमा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस रैली में जमकर बवाल हुआ था। वहीं, इस बवाल के बाद कांग्रेस ने इस हिंसा का जिम्मेदार देश के गृहमंत्री अमित शाह को ठहराया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

कांग्रेस ने इसको लेकर एक प्रेस कॉफ्रेंस की है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह हिंसा योजनाबद्ध तरीके से की गई जिसे केंद्र से संरक्षण मिला। कांग्रेस ने कहा कि आंदोलन को छलपूर्वक हटाने की कोशिश की गई।

कांग्रेस ने ये भी मांग की है कि, पीएम मोदी को गृहमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता करके केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ये मांग है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि, उपद्रव को रोकने में असफल रहे गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज करने की बजाय संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर रही है। यह भाजपा सरकार की साजिश को साबित करता है।

 

पढ़ें :- यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है जो आधी सदी से अटूट है...राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका गांधी
Advertisement