नई दिल्ली। बहु की प्रताड़ना से परेशान होकर एक ससुर ने आत्महत्या कर ली। ससुर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद के थाटीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर कॉलोनी की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें :- घर्मशाला के एक ही कमरे में मिली चार लाशें, एक सप्ताह पहले बेंगलुरु से राजगीर घूमने आए थे सभी, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद के थाटीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर कॉलोनी निवासी 95 वर्षीय रामाधार गुप्ता डेयर संचालन का काम करते थे। बीते शनिवार उन्होने अपनी ही लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली उनके पेट से घुस कर पीट से बाहर हो गई। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट के अनुसार मृतक अपनी बड़ी बहु से शारीरक और मानसिक रूप से परेशान था। वहीं आस-पास के लोग घटना के बाद से अंचभित है कि पारिवारिक क्लेश ने इतनी उम्र में भी उसका जीवन इस कदर ग्रस्त कर दिया था कि, बुजुर्ग ने जान देने में ही अपनी भलाई समझी।