Punjab Kings Coaching Staff : आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स के लिए अपने कोचिंग स्टाफ को लेकर सिरदर्द बढ़ता जा रहा है, क्योंकि फ़्रैंचाइज़ी को अब एक नहीं, बल्कि तीन कोच ढूंढने पद रहे हैं। दरअसल, सायराज बहुतुले के बाद अब टीम के फ़ील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन और फ़ास्ट-बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने भी टीम छोड़ दी है।
पढ़ें :- भारतीय खिलाड़ियों की खास प्रतिभा पर टिकी है नई पंजाब किंग्स: रिकी पोंटिंग
आईपीएल के 19वें सीजन के बाद से अब तक रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ़ से अब तक तीन कोच अपना पद छोड़ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रैड हैडिन और उनके साथी ऑस्ट्रेलियाई जेम्स होप्स ने हाल ही में पंजाब किंग्स मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी। ऐसे में फ़्रैंचाइज़ी मैनेजमेंट को आगामी सीजन से पहले कम से कम तीन नए कोचों की तलाश करनी पड़ रही है।
माना जा रहा है कि दोनों ऑस्ट्रेलियाई कोचों को बिग बैश लीग (BBL) में नौकरी मिल गई है। इससे पहले बहुतुले ने IPL 19 सीज़न के तुरंत बाद इस्तीफ़ा दे दिया था ताकि वे गौतम गंभीर की देखरेख में भारतीय टीम के साथ स्पिन-बॉलिंग कोच की भूमिका निभा सकें। अब नए स्टाफ़ के बारे में फ़ैसला पोंटिंग को करना है। दिसंबर के बीच में होने वाले ऑक्शन से पहले उन्हें फ़ाइनल किया जा सकता है।
होप्स, पोंटिंग के काफ़ी करीबी माने जाते थे और कुछ सीज़न पहले दिल्ली कैपिटल्स से पोंटिंग के साथ ही पंजाब फ़्रैंचाइज़ी में आए थे। हैडिन ट्रेवर बेलिस की अगुवाई वाले पिछले मैनेजमेंट के समय से ही टीम के साथ जुड़े हुए थे। माना जा रहा है कि PBKS मैनेजमेंट पोंटिंग के उम्मीदवारों से बात करने के बाद ही कोई फ़ैसला लेगा या इंटरव्यू होंगे।