Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Trump-Jinping Tax War : दोनों देशों में बढ़ी टैरिफ की जंग, अब चीन ने अमेरिका पर लगाया 84 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ

Trump-Jinping Tax War : दोनों देशों में बढ़ी टैरिफ की जंग, अब चीन ने अमेरिका पर लगाया 84 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका (US) और चीन (Chaina) के बीच व्यापार ट्रेड वॉर बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिन ट्रंप ने चीन पर 104 फीसदी जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके जवाब में आज चीन ने घोषणा की कि वह गुरुवार से अमेरिकी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत तक टैरिफ लगाएगा, जो पहले घोषित 34 प्रतिशत से काफी ज्यादा है। चीन का यह कदम डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन (Donald Trump Administration) द्वारा चीनी वस्तुओं पर 104 प्रतिशत का चौंका देने वाला टैरिफ लगाए जाने के बाद उठाया गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

ट्रंप के आज से लागू हुए रेसिप्रोकल टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा कई देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) बुधवार से प्रभावी हो गए हैं। इनमें चीनी वस्तुओं पर लगाया गया भारी शुल्क भी शामिल है, जिससे ग्लोबल ट्रेड वॉर (Global Trade War) बढ़ गया है।

Advertisement