अब तक आपने पोहा का स्वाद खूब चखा होगा आज हम आपको बनारसी स्टाइल चूड़ा मटर की रेसिपी बताने जा रहे है जो देखने में कुछ कुछ इंदौरी पोहे जैसा नजर आता है लेकिन इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है। बनारसी व्यंजनों के स्वाद का कोई जवाब नही होता चाहे वो बनारसी पान हो, बनारसी कचौड़ी या फिर बनारस में नाश्ते में खाया जाने वाला चूड़ा मटर। तो चलिए जानते हैं चूड़ा मटर की रेसिपी।
पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes : महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
चूड़ा मटर बनाने के लिए जरुरी सामग्री
2 कप पोहा
आधा चम्मच राई
डेढ़ कप हरी मटर के दाने
4-5 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
एक चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच जीरा पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
दो चम्मच नींबू का रस
एक चम्मच शक्कर
नमक स्वादानुसार
हरी धनिया गार्निश करने के लिए
एक चम्मच तेल या घी
बनारसी स्टाइल चूड़ा मटर बनाने का तरीका
बनारसी स्टाइल चूड़ा मटर बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर को छीलकर एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद इसे पैन में डालकर उबलने रखें। थोड़ा सा नमक डालें और 5 मिनट तक उबलने दें। चूड़ा को साफ करें और पानी से धो लें।
पढ़ें :- Besan Toast : बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार
इसके बाद एक छलनी में रखें ताकि इसका पानी अच्छी तरह से निकल जाए। अब मीडियम आंच पर एक पैन रखें और उसमें घी या तेल जो भी आपको डालना हो, वो डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सबसे पहले राई डालें।
इसके बाद हरी मिर्च और घिसी हुए अदरक डालें और मटर व पोहा डाल दें। गरम मसाला और धनिया पाउडर डालें। करीब दो मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं। इसके बाद चूड़ा मटर में काली मिर्च, जीरा पाउडर, शक्कर और नमक डालकर चलाएं और आखिर में नींबू का रस डालें और हरे धनिया से इसे गार्निश करें। इसके बाद गर्मागर्म चूड़ा-मटर सभी को परोसें। सुबह या शाम किसी भी समय चाय के साथ इसका लुत्फ लें।