गर्मी के मौसम में कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन खूब करता है। अगर बात साउथ इंडियन डिश की हो तो फिर क्या कहने है। आज हम आपको मखाने का डोसा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है।
पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes : महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
मखाना डोसा बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री
1 कप मखाना
2/3 कप सूजी
1/2 कप पोहा
नमक – स्वादानुसार
1 कप पानी
3 बड़े चम्मच दही
तेल – जरुरत के अनुसार
मखाना डोसा बनाने का ये है तरीका
मखाना डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मखाने लें और उन्हें पानी में भिगोकर 15-20 मिनट के लिए रख दें।तय समय के बाद मखाने पानी से निकालें। अब उसमें भिगोया हुआ 1/2 कप पोहा और 2/3 कप सूजी मिलाएं। अब इन सभी सामग्रियों को मिक्सर जार में डाल दें।इसमें ऊपर से हरी मिर्च, 3 बड़े चम्मच दही, हरा धनिया, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ा सा पानी डाल दें।
पढ़ें :- Besan Toast : बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार
इसके बाद इस मिश्रण को ब्लेंड कर घोल तैयार कर लें।अब इस घोल को एक बर्तन में डाल दें और उसमें आधा चम्मच घी और बेकिंग सोडा डालकर 1 मिनट तक अच्छी तरह से फेंट लें।इसके बाद घोल को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।इस बीच मखाने के घोल को एक बार फिर से फेंटे। तवा गर्म होने के कटोरी से मखाना घोल को पैन पर डालें और फिर डोसे जैसा फैलाएं और सेकें।इसे तब तक सेकें जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।इसके बाद इसे फोल्ड कर एक प्लेट में निकाल लें।इसी तरह पूरे घोल के डोसे तैयार कर लें।आपका मखाना डोसा तैयार हो चुका है।इसे आप टमाटर की चटनी के साथ खाएं।