Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Broccoli Paratha: सुबह की गर्मा गर्म चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी ब्रोकली पराठे का नाश्ता

Broccoli Paratha: सुबह की गर्मा गर्म चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी ब्रोकली पराठे का नाश्ता

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

image source google

Broccoli Paratha:  दिखने में गोभी जैसी ब्रोकली (Broccoli) में बस अंतर सिर्फ रंग ही नहीं है इसमें छिपे सेहत के खजाने का भी है। ब्रोकली में मौजूद सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे तत्व ह्दय को स्वस्थ रखने वाले प्रोटीन को बढ़ाने का काम करते हैं। इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियां और परेशानियों के चांसेज को कम कर सकती है।

पढ़ें :- ब्रेकफास्ट में कुछ चटपटा खाने का मन हो या फिर बच्चों को टिफिन में पैक करना हो तो ट्राई करें मसाला मैकरोनी

साथ ही ब्रोकली (Broccoli) में  हाई फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है। ब्रोकली हाई बीपी को भी कंट्रोल करती है। इस तरह Broccoli को रोजाना अपने खाने में शामिल करने से हार्ट से संबन्धित कई गंभीर समस्याओं का खतरा कम होता है। ब्रोकली के फायदों को देखते हुए आज हम आपके लिए लाएं है ब्रोकली का पराठा बनाने का तरीका।

image source google

ब्रोकली (Broccoli) पराठा बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

आटे के लिए-
2 कप गेहूं का आटा
1 बड़ा चम्मच तेल
1 चम्मच नमक

पढ़ें :- Special Soup: सर्दियों में ब्रेकफास्ट में ट्राई करें गर्मा गर्म ज्वार वेजी सूप

पराठे में भरावन के लिए सामग्री

1 कप कद्दूकस की हुई ब्रोकोली
1 मीडियम साइज उबला मसला हुआ आलू
150 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
1 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच नमक
1½ चम्मच अजवायन

तलने के लिए तेल या घी

ब्रोकली (Broccoli) पराठा  बनाने की विधि

ब्रोकली (Broccoli) पराठा बनाने के लिए सबसे पहले उसका आटा तैयार कर लें। इसके लिए एक बड़े कटोरे में आटा, तेल और नमक मिलाकर लगभग ½ कप पानी की मदद से नरम आटा गूंथकर कपड़े से ढककर 30 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद पराठे का बरावन तैयार करने के लिए फीलिंग की सभी सामग्री को एक बड़े कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

पढ़ें :- शाम की चाय हो या फिर सुबह का नाश्ता ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी मटर की घुघुरी

इसके बाद आटे को एक बार फिर 30-40 सेकेंड गूंथकर 6 बराबर भागों में बांट लें। प्रत्येक भाग को रोल करके उसकी छोटी गोल लोइयां बना लें। इसके बाद आटे की लोई को बेलकर 4 इंच का गोला तैयार कर लें। अब 2 बड़े चम्मच भरावन लें और इसे अपनी हथेलियों के बीच में रखकर गोल आकार दें।

भरावन को गोले के बीच में रखें। इसके बाद गोले के सिरों को एक साथ लाएं और एक चिकनी गोल गेंद बना लें। अपनी हथेलियों का उपयोग करके गेंद को धीरे से चपटा करें और इसे थोड़ा फैलाने के लिए अपनी उंगलियों के बीच घुमाएं। भरे हुए आटे को वापस बेलने वाली सतह पर रखिए। थोड़ा सूखा आटा छिड़कें और पराठे को धीरे से बेलकर 6 इंच का गोला बना लें।

पराठा बेलते समय पराठे या चकले को घुमाते रहें। पराठे के किनारे बीच से पतले होने चाहिए। अब तवे को मीडियम तेज आंच पर गरम करके पराठे को गर्म तवे पर डालकर तब तक पकाएं जब तक निचली सतह पर भूरे रंग के धब्बे न दिखाई देने लगें।

अब स्पैटुला की मदद से पराठे को पलटकर दूसरी तरफ से भी पका लें। दोनों तरफ 1-2 चम्मच घी या तेल लगाकर परांठे को क्रिस्पी ब्राउन होने तक पकाएं। परांठा पकाते समय स्पैटुला के पिछले भाग से पराठे को दबाते हुए पकाएं। आपका टेस्टी ब्रोकली पराठा बनकर तैयार है, इसे अचार और दही के साथ गर्मागर्म परोसें।

Advertisement