1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Special Soup: सर्दियों में ब्रेकफास्ट में ट्राई करें गर्मा गर्म ज्वार वेजी सूप

Special Soup: सर्दियों में ब्रेकफास्ट में ट्राई करें गर्मा गर्म ज्वार वेजी सूप

बहुत ही कम समय और मेहनत में तैयार होने वाला सूप हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज हम आपको ज्वार वेजी सूप घर में बनाने का आसान सा तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों में ब्रेकफास्ट में गर्मा गर्म सूप न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि स्वाद में भी बहुत अच्छा माना जाता है। सूप में मौजूद तमाम पोषक तत्व शरीर को पोषण और बीमारियों से दूर रखते है। सूप को आप सुबह ब्रेकफास्ट के तौर पर या फिर शाम के समय भी पी सकते है। बहुत ही कम समय और मेहनत में तैयार होने वाला सूप हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज हम आपको ज्वार वेजी सूप घर में बनाने का आसान सा तरीका बताने जा रहे है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

ज्वार वेजी सूप बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

2-3 गाजर
200 कद्दू
3-4 टमाट
आधा कप ज्वार का आटा
2-3 प्याज
हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट करीब एक चम्मच
हरी मटर आधा कप
एक चौथाई चम्मच काली मिर्च
नमक स्वादानुसार
तेल एक चम्मच
पुदीने की पत्ती

ज्वार वेजी सूप बनाने का तरीका

सबसे पहले गाजर, कद्दू, टमाटर, मटर को अच्छी तरह से धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें। – कूकर में कटे कद्दू, गाजर, पुदीने की पत्तियां और टमाटर को डालें और 3 कप पानी डालकर उबाल लें। सब्जियां जब पक जाएं तो पानी हटाकर बाउल में सब्जियों को निकाल लें। सारी सब्जियों को मिक्सर जार में डाल दें। पैन को गैस पर चढ़ाएं और ज्वार का आटा डालकर धीमी आंच पर भूनें।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

जब ज्वार के आटे से सोंधी महक आने लगे तो इसे निकालकर पकी सब्जियों के साथ मिक्स कर लें। फिर थोड़ा सा पानी डालकर ग्राइंड कर लें। पैन में तेल डालें और फिर इसमे अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें।

साथ में बारीक कटा प्याज डालें। अच्छी तरह से लाल करने के बाद मटर डाल दें।सब्जियों के पेस्ट में थोड़ा सा पानी डालकर उसे पतला करें और तड़के वाले प्याज के पैन में डाल दें। अच्छी तरह से मिक्स करके दो से तीन मिनट तक पकाएं। सबसे आखिर में नमक, काली मिर्च और ओरगेनो सीजनिंग डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...