आज हम आपको कानपुर की फेसम कचौरी और आलू की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे आप ब्रेकफास्ट में या फिर लंच में भी ट्राई कर सकती है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
कानपुरी कचौरी और आलू की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
– 2 कप मैदा
– 1/4 कप सूजी
– 1/2 चम्मच अजवाइन
– 1 चुटकी हल्दी
– 1/2 चम्मच नमक
– तेल (आलू कचौरी को तलने के लिए)
– 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
– 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
– 3-4 उबले आलू
– 1/2 चम्मच जीरा
– 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
– 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
– हरा धनिया
कानपुरी कचौरी और आलू की सब्जी बनाने का तरीका
कानपुरी कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, सूजी, अजवाइन, हल्दी और नमक को मिला लें। थोड़े-थोड़े पानी से सख्त आटा गूंध लें और 15 मिनट के लिए रख दें। अब इस आटे को किनारे रख दें। एक पैन में तेल गर्म करें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
उसमें जीरा डालें, फिर हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें। आलू डालकर अच्छे से मसाले डालें और 5-10 मिनट पकने दें। अब कचौरी को बेल कर, उसमें आलू की स्टफिंग भरकर गोल आकार में मोड़ लें और तलने के लिए गर्म तेल में डालें। कचौरी को सुनहरा होने तक तलें और आलू की मसालेदार सब्जी के साथ परोसें।