मूंग की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है इसलिए बीमारी आदि में इसकी खिचड़ी अधिक खायी जाती है। आसानी से पच जाती है और शरीर को तुंरत ताकत पहुंचाने में मदद करती है। आमतौर पर मूंग की दाल की सिंपल खिचड़ी ही बनाई और खायी होगी। आज हम आपको एकदम अलग स्टाइल में मूंग की दाल की खिचड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे आप एक बार खाएंगे तो बार बार खाना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं मूंग की दाल की खिचड़ी बनाने का तरीका।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
बटर खिचड़ी बनाने के लिए सामाग्री
1 कप मूंग दाल,
1 कप चावल,
2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक,
1 छोटा चम्मच जीरा,
चुटकी भर हींग,
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,
नमक स्वादानुसार,
2-3 बड़े चम्मच घी,
ताजी बारीक कटी धनिया पत्ती
नींबू का रस
टेस्टी बटर खिचड़ी बनाने का तरीका
टेस्टी बटर खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको मूंग की दाल और चावल दोनों को अच्छी तरह साफ पानी से दो से तीन बार धोना होगा। इसके बाद आप थोड़ी देर के लिए इन दोनों चीजों को पानी में भिगोकर रख दें। अब भिगोई हुई दाल को और चावल को कुकर में डाल दे।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
इसके बाद कुकर में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और बाकी अपनी स्वाद अनुसार मसाले डाल दें। इसमें पानी की मात्रा थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए। जब कुकर से तीन या चार सिटी आ जाएं, तब तक आप एक पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा और हींग डाल दें।
जब जीरा अच्छी तरह तड़क जाए, तो इसमें हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें। आप अगर चाहे तो इसमें बारीक कटे प्याज या टमाटर भी डाल सकते हैं। अब आप सभी भुने हुए मसाले को कुकर में डाल दे और इसे अच्छी तरह मिला लें।