Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Millet idli: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें पोषक तत्वों से भरपूर बाजरे की इडली

Millet idli: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें पोषक तत्वों से भरपूर बाजरे की इडली

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बाजरा (Millet) में पोषण से भरपूर होते है और चावल का बेहतरीन ऑप्शन है। पोटेशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा के कारण स्ट्रेस कम करने में भी हेल्प करता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण लंबे समय तक पेट को भरा रखते है और पाचन को बेहतर करता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

महिलाओं में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में हेल्प करता है। इतना ही नहीं बाजरा (Millet) में आयरन, फास्फोरस और पोटैशियम सहित कई अन्य खनिज ब्लड बनाने में हेल्प करता है। बाजरा (Millet) डायबिटीज और हार्ट डिजीज के मरीजों के लिए लाभदायक है। इसलिए आज हम आपको बाजरे की इडली बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

बाजरा की इडली बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 कप बाजरा
1 कप छाछ
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार

बाजरा की इडली बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

बाजरा इडली बनाने के लिए सबसे पहले बाजरे को अच्छी तरह से साफ़ कर लें। फिर इसे एक बर्तन में डालकर ऊपर से एक कप छाछ डाल दें। इसे लगभग 2 घंटों तक भिगोकर रख दें। फिर इसमें काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल दें। इसके बाद, इन सारी चीज़ों को अच्छी तरह से मिला लें। इस तैयार घोल में थोड़ा-सा इनो डाल लें और अच्छी तरह से फेंट लें।

इसके बाद, इडली पॉट पर अच्छे से तेल लगा लें। अब, इडली पॉट में बाजरे का घोल भर दें। इस पॉट को बंद करके इडली को लगभग 10-12 मिनट तक पकाएं। गैस को बंद करने के बाद, पॉट से इडली को निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद, इस पौष्टिक इडली को अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खाएं।

Advertisement