Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Paneer Kofta Recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें पंजाबी जायका पनीर कोफ्ता की रेसिपी

Paneer Kofta Recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें पंजाबी जायका पनीर कोफ्ता की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Paneer Kofta Recipe: पंजाबी जायके का हर कोई दीवाना है। आज हम आपको पंजाी स्टाइल पनीर कोफ्ता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। पनीर कोफ्ता बनाने के लिए पहले पनीर के कोफ्ते बनाएं जाते हैं और इसके बाद इसकी ग्रेवी तैयार की जाती है। इसके बाद मसालेदार ग्रेवी में कोफ्ते को डालकर पकाया जाता है। तो चलिए जानते हैं पनीर कोफ्ता घर में बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पनीर कोफ्ता बनाने के लिए जरुरी सामग्री

पनीर- 200 ग्राम
शिमला मिर्च – 1/4 कप
गाजर- 1/4 कप
प्याज़- 1/4 कप
काली मिर्च- 1/2 टी स्पून
चिली फ़्लैक्स- 1/2 टी स्पून
ऑरेगैनो- 1/2 टी स्पून
नींबू का रस- 1 टी स्पून
मैदा- 1/3 कप
तेल- फ्राई करने के लिए आवश्यकतानुसार
नमक- स्वादानुसार

ग्रेवी बनाने के लिए

टमाटर- 1
अदरक- 2 इंच
लहसुन- 8 कली
काजू- 8 या 10
हल्दी पाउडर- 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर- 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून
गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
बड़ी इलायची- 1
दालचीनी- 1 इंच टुकड़ा
जीरा- ¼ टी स्पून
फ्रेश क्रीम- 2 टेबल स्पून

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पनीर कोफ्ता बनाने का ये है तरीका

सबसे पहले पनीर को बाउल में लेकर हाथ से अच्छे से मसल लें। अब इसमें प्याज़, गाजर, शिमला मिर्च काटकर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, ऑरिगानो, चिली फ़्लैक्स मिलाएँ।

अब इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लें और थोड़ी देर इन्हें ऐसे ही रेस्ट के लिए छोड़ दें। इनको तेल में डालकर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल डालकर इसमें अदरक, लहसुन, प्याज़, टमाटर और काजू डालें और सबको सॉफ्ट होने तक अच्छे से ढँककर पकने दें। इसको थोड़ी देर ठंडा होने दें और उसके बाद मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।

एक पैन में तेल डालकर उसमें जीरा, इलाइची, दालचीनी, हल्दी और लाल मिर्च का पाउडर डालें। अब इसमें पिसा हुआ पेस्ट डाल दें और थोड़ी देर फ्राई होने दें। अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें। अच्छे से चलायें और फ्राई होने दें।

जब मसाला अच्छे से भुन जाये और तेल छोड़ने लगे तब इसमें 1 कप पानी मिला दें और इसमें बॉईल आने दें। अगर आपको ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी लग रही हो तो आप थोड़ा और पानी भी मिला सकते हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

जब ग्रेवी अच्छे से पक जाये तो इसमें पनीर के कोफ़्ते डाल दीजिए। थोड़ी देर में गैस बंद कर दीजिए। एक बाउल में कोफ़्ते की सब्ज़ी निकालें। ऊपर से थोड़ी ग्रेवी और डालें। बस तैयार हो गये लाज़बाब पनीर कोफ़्ते। सर्व करते समय ऊपर से फ्रेश क्रीम डालें। आप भी एक बार इस रेसिपी से पनीर कोफ़्ते ज़रूर बनाकर देखें।

Advertisement