शकरकंदी स्वाद में मीठी और बहुत टेस्टी होती है। कई लोग इसे भून कर या उबाल कर खाना पसंद करते हैं। वहीं शकरकंदी की कई डिशेज भी बनाते है। शकरकंदी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। शकरकंदी में विटामिन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, और कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो शरीर को फायदा पहुंचाते है। आज हम आपको शकरकंदी की खीर बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।
पढ़ें :- Navratri Fasting Health : नवरात्रि व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
शकरकंद की टेस्टी खीर बनाने के लिए सामग्री
1 बड़ा चम्मच घी
7 बादाम कटे हुए
5 काजू कटे हुए
4 मध्यम आकार की शकरकंदी
1 लीटर दूध
4 बड़े चम्मच चीनी
4 हरी इलायची दरदरा पिसी हुई
केसर, चिरौंजी
शकरकंद की टेस्टी खीर बनाने का तरीका
शकरकंद की खीर बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को छील लें। फिर इसे कद्दूकस से कस लें। एक कड़ाही में घी डालें और फिर इस कसे हुए शकरकंद को इसमें डाल कर भून लें। इसके बाद एक बर्तन में दूध गरम करें।
पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक
जब यह खूब गरम हो जाए तो इसमें चीनी डाल दें। इसके बाद इसमें शकरकंद को डाल दें। फिर इसे कुछ देर चलाते रहें और तब तक पकाएं जब तक कि दूध आधा न रह जाए। इसमें कटे हुए काजू, बादाम, केसर, चिरौंजी आदि भी डाल दें। जब यह गाढ़ी हो जाए तो चूल्हा बंद कर दें। ठंडी होने पर इसे सर्व करें।