Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. आज लंच में ट्राई करें शिमला मिर्च की टेस्टी सब्जी, ये है बनाने का आसान सा तरीका

आज लंच में ट्राई करें शिमला मिर्च की टेस्टी सब्जी, ये है बनाने का आसान सा तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आमतौर पर शिमला मिर्च का इस्तेमाल चाउमिन, मैकरोनी आदि चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें डाला जाता है। या फिर मिक्स वेज आदि में शिमला मिर्च डाल कर खाना लोग पसंद करते है। आज हम आपको आलू और शिमला मिर्च की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जो खाने में बहुत टेस्टी लगती है। तो चलिए जानते है आलू शिमला मिर्च की सब्जी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

आलू-शिमला मिर्च की सब्जी के लिए सामग्री

आलू – 5-6
शिमला मिर्च – 2
टमाटर – 2
जीरा – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हरी धनिया पत्ती – 3 टेबलस्पून
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
तेल – 3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने का तरीका

आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू और शिमला मिर्च को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। आलू को सूखे सूती कपड़े से पोछने के बाद आलू लंबे-लंबे आलू काट लें। आप चाहें तो छिलके उतारकर भी आलू काट सकते हैं। इसके बाद शिमला मिर्च के भी टुकड़े कर लें। अब हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काटें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर तड़कने दें। जीरा जब तड़कने लगे तो उसमें बारीक कटा अदरक, हींग, हरी मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर कुछ सेकंड तक भून लें। इसके बाद मसाले में कटे आलू डालकर उसे मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर पकने दें। कड़ाही को ढककर 5-7 मिनट तक सब्जी पकने दें। जब आलू नरम हो जाएं तो इसमें कटी शिमला मिर्च डालकर मिला लें।

जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी भी सब्जी में छिड़कें और एक बार फिर कड़ाही ढककर सब्जी पकने दें। बीच-बीच में करछी की मदद से सब्जी को चलाते भी रहें। कुछ देर पकाने के बाद सब्जी में लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स करें।

अब बारीक कटे टमाटर सब्जी में डालें और कुछ देर तक और पकाएं जिससे टमाटर भी अच्छी तरह से नरम हो सकें। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्वाद से भरी आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें।

Advertisement