Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Akki Roti: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये फेमस साउथ इंडियन डिश, झटपट बनकर होगी तैयार

Akki Roti: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये फेमस साउथ इंडियन डिश, झटपट बनकर होगी तैयार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोग साउथ इंडियन टेस्ट के दीवाने होते हैं। अगर आप को साउथ इंडियन डिश बहुत पसंद है और अब तक आपने इडली डोसा और उत्तपम के अलावा कोई और साउथ इंडियन डिश ट्राई नहीं की है तो आज हम आपके लिए खास रेसिपी लेकर आये है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

वो रेसिपी है अक्की रोटी की। अक्की रोटी स्वाद में बहुत ही टेस्टी होती है। एक बार खाएंगे तो इसे बार बार बनाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे घर में बनाने का तरीका।

अक्की रोटी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

आधा कप पालक,
आधा कप बारीक कटा प्याज,
दो से तीन हरी मिर्च,
एक तिहाई कप हरा धनिया,
बारीक कटा अदरक,
एक छोटा चम्मच जीरा,
डेढ़ कप चावल,
एक तिहाई कप कद्दूकस किया हुआ नारियल,
नमक स्वादानुसार,
पानी आटा गूंथने के लिए, ऑयल.

अक्की रोटी बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

अक्की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पैन में डालकर करीब एक मिनट तक ड्राई रोस्ट करें और ठंडा होने दें। इसके बाद इसे पीसकर आटा तैयार कर लें। अब पैन में हल्का सा तेल डालकर गर्म करें और उसमें प्याज, जीरा, धनिया पत्ता, हरी मिर्च और पालक डालें। इसे करीब एक मिनट के लिए भूनें फिर गैस बंद कर दें और एक बर्तन में पानी को उबलने के लिए रख दें।

अब एक थाली या बाउल में चावल के आटे को डालें और इसमें सब्जियों का मिश्रण डालें और गर्म पानी डालकर ऐसा आटा गूंथकर तैयार करें जो न ज्यादा सख्त हो और न ज्यादा मुलायम।आटे की लोइयां बना लें और थोड़ा सा सूखा चावल का आटा लेकर इसे चकले पर रोटियों की तरह बेलें।

ध्यान रखें कि रोटियां बीच में से टूटें नहीं। अब गैस पर तवा गर्म करने के लिए रखें और ब्रश से तेल लगाकर तवे को चिकना कर लें। इस पर रोटी बेलकर डालें और थोड़ी देर बाद स्पैच्युला की मदद से पलट दें। इसे ऐसे ही गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों तरफ से सेकें। इसी तरह से सारी रोटियां सेंकते जाएं। गर्मागर्म रोटियों को नारियल या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

Advertisement