ब्रेकफास्ट में अलग अलग तरह का नाश्ता करना पसंद करते हैं। जैसे कई लोग ब्रेकफास्ट में ब्रेड बटर, तो कुछ लोग टोस्ट के साथ ऑमलेट तो कुछ पूड़ी पराठा या रोटी खाना पसंद करते है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
ऐसे ही भारत के कुछ राज्यों में सिंधी कोकी रोटी को चाय के साथ खाना खूब पसंद किया जाता रहै। अगर आप भी इसका स्वाद चखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लाएं है जिसे आप ट्राई कर सकते है। तो चलिए जानते इसे बनाने का तरीका।
रोटी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
एक कप गेहूं का आटा
3-4 बड़ा चम्मच देसी घी
बारीक कटा हरा धनिया दो से तीन चम्मच
पुदीने के पत्ते दो चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
एक जीरा एक चौथाई चम्मच
अजवाइन एक चौथाई चम्मच
अनारदाना एक छोटा चम्मच
एक इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हल्दी पाउडर एक चुटकी
हींग एक चुटकी
काली मिर्च दरदरी कुटी हुई एक चम्मच
एक छोटा चम्मच नमक स्वादानुसार
सिंधी कोकी रोटी बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में गेहूं के आटे को लें। इसमे सारे मसाले मिला लें।हल्दी पाउडर, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च, नमक, अनारदाना, हींग डालकर मिक्स करें। अब बारीक कटी हरी धनिया की पत्तियां और पुदाना के पत्तों को भी डाल दें। देसी घी एक से दो चम्मच डालें और सारी चीजों हाथ की मदद से मिक्स कर लें। नमक स्वादानुसार डाल दें।थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें।नरम आटा गूंथे और 10-15 मिनट के लिए सेट होने को रख दें।सेट होने के बाद एक बार फिर से आटा गूंथ कर चिकना कर लें। अब तवे को गैस पर रखें और आटे की लोईयां बनाकर रोटी बना लें।इन रोटियों को तवे पर 10-20 सेकेंड के लिए सेंके और तवे पर से उतार लें।एक बार फिर से इन्हें हाथों से मसलें और फिर से लोई बनाकर रोटी बेल लें। अब तवे पर घी लगाकर रोटियों को सेंके। ब्राउन होने तक दोनों तरफ से सेंक लें। बस तैयार है सिंधी कोकी रोटी, इन्हें सर्व करते वक्त प्याज जरूर परोसें।