Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Tula Sankranti 2025 : तुला संक्रांति पर बन रहे हैं  ‘शुभ योग’, सूर्य नारायण के राशि बदलते ही इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Tula Sankranti 2025 : तुला संक्रांति पर बन रहे हैं  ‘शुभ योग’, सूर्य नारायण के राशि बदलते ही इन राशियों की चमकेगी किस्मत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tula Sankranti 2025 : आत्मा के कारक सूर्य देव अपनी चाल चलते हुए कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस घटना को तुला संक्रांति कहा जाता है। इस बार तुला संक्रांति 2025 का पर्व शुक्रवार, 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा।   सूर्य देव के  राशि परिवर्तन से  जहां कुछ राशियों को आत्मबल मिलेगा, वहीं कुछ के लिए यह समय किस्मत चमकाने वाला होगा। सूर्य भगवान का यह गोचर विशेष सफलता और धन लाभ लेकर आएगा। आइये जानते है।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2026 : ऐश्वर्य के देवता शुक्र देव  26 मार्च को करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन , इन  राशियों की बदलेगी किस्मत

तुला राशि: सूर्य का आपकी राशि के लग्न भाव में प्रवेश आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि करेगा। रोजगार में नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे और लंबे समय से रुके हुए काम अब सफल होंगे। जीवन में स्थिरता आएगी।

मिथुन राशि: सूर्य का गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वर्कप्लेस पर सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे करियर में उन्नति के योग बनेंगे।

वृष राशि: यह समय शत्रुओं पर विजय दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या आय में वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे और निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा।

सिंह राशि: साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे और करियर में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी।

पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 :  ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत

धनु राशि: सूर्य का गोचर से आय में वृद्धि और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक जीवन में अचानक लाभ और सफलता के योग हैं।

Advertisement