कोलकाता। ममता बनर्जी गुट (Mamata Banerjee faction) के उम्मीदवार ने अपने फैसले पर यू-टर्न लिया है। कुछ घंटे पहले नामांकन वापस लेने की घोषणा करने वाले उम्मीदवार ने अब कहा है कि वह उपचुनाव लड़ेंगे। इससे पहले TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी (Rabiul Alam Chowdhury) ने उपचुनाव से अपना नामांकन वापस लेने की बात कही थी।
पढ़ें :- Bengal by-Polls : कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- ये कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की हत्या है
रबीउल आलम चौधरी (Rabiul Alam Chowdhury) ने स्थानीय बेलडांगा पुलिस स्टेशन (Beldanga Police Station) का दौरा कर पुलिस सुरक्षा की मांग की। इसके बाद लौटने पर उन्होंने अपने फैसले पर दोबारा विचार किया और चुनाव लड़ने का फैसला लिया। बीजेपी ने यहां से शाखारव सरकार को टिकट दिया है। पश्चिम बंगाल के दोनों सीट नंदीग्राम और रेजीनगर में 6 अक्टूबर को चुनाव होगा, इसका रिजल्ट 9 अक्टूबर को आएगा।
प्रशासन की तरफ से बनाया जा रहा है प्रेशर: रबीउल
रबीउल आलम चौधरी (Rabiul Alam Chowdhury) ने पहले कहा था कि ‘पार्टी का नया सिंबल है। वर्कर्स को फील्ड में नहीं उतारा जा रहा है। प्रशासन की तरफ से प्रेशर बनाया जा रहा है। कई लोगों को अरेस्ट भी किया गया है। फिर हम चुनाव कैसे लड़ेंगे? इसलिए मैंने नाम वापस लेने का फैसला किया है। रबीउल ने ये भी बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी से भी बात की है।
नंदीग्राम से ममता बनर्जी की कैंडिडेट भी वापस ले चुकी हैं नाम
पढ़ें :- Nandigram by-election : ममता गुट की उम्मीदवार संचिता डे प्रधान ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद नामांकन लिया वापस, भाजपा ने कर दिया खेला?
इससे पहले एक झटका ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को उन्हें अपने ही खेमे से मिला था, जब नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव के लिए TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे (TMC candidate Sanchita Pradhan Dey) ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। खास बात ये रही थी कि उन्होंने यह स्टेप नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय में सीएम अधिकारी से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद उठाया था।
नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी हो चुका है गिरफ्तार
उधर, पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है। नंदीग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मिलन प्रधान (Milan Pradhan) की पुराने हत्या के केस में गिरफ्तारी हुई है। आज पुलिस उन्हें पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कोर्ट में मिलन प्रधान को पेश करेगी। मिलन प्रधान (Milan Pradhan) के खिलाफ चार वारंट पेंडिंग थे। उन्हें 2007 में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व में हुए नंदीग्राम जमीन अधिग्रहण-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
बीजेपी को नंदीग्राम में हार का डर है ,कांग्रेस ने लगाया बदले की भावना का आरोप
इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी सुभाशीष भट्टाचार्य (Congress General Secretary Subhashish Bhattacharya) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वे नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमुख लोगों में से एक हैं। वोटिंग के 18 दिन पहले हुई इस गिरफ्तारी से कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ये कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। बीजेपी को नंदीग्राम में हार का डर है, इसीलिए दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को मैदान से हटाया जा रहा है।