लखनऊ । प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला पूरे जोर-शोर से जारी है। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के पहले पवित्र स्नान के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगाई। बताया जा रहा है कि करीब एक करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।
पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार (Uttar Pradesh DGP Prashant Kumar) ने कहा कि महाकुंभ 2025 के शुभारंभ के दिन अब तक करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम क्षेत्र में पवित्र डुबकी लगाई है। संगम पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। उन्होंने ने बताया कि वहां पुलिसकर्मी मौजूद हैं, ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने कहा कि सुरक्षा के लिए अंडरवाटर ड्रोन (Underwater Drones) का भी इस्तेमाल किया गया है। अभी तक प्रयागराज क्षेत्र व प्रदेश में किसी अप्रिय घटना की हमें कोई सूचना नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी व सीएमओ कार्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग द्वारा की गई सभी व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से चल रही हैं। प्रयागराज की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात में कोई बाधा नहीं है। आज की व्यवस्थाओं में जो कमियां दिख रही हैं, उन्हें कल के अमृत स्नान के लिए दूर किया जाएगा।