Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, कहा-ये देश हित के बारे में नहीं सोच सकते

कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, कहा-ये देश हित के बारे में नहीं सोच सकते

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कांग्रेस (Congress) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस पर देश विरोधी एजेंडा और चीन के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur)  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, घमण्डिया गठबंधन और इसके नेता एवं इससे पोषित-समर्थित लोग कभी भारत का हित नहीं सोच सकते। भारत कैसे कमजोर हो, कैसे भारत के हितों को नुकसान पहुंचाया जाए और कैसे भारत विरोधी एजेंडे को हवा दी जाए, ये सब चिंता इस गठबंधन से जुड़े लोग करते हैं।

पढ़ें :- सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा गरीबों के लिए घर बनवाती है: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि, भारत लंबे समय से दुनिया को बता रहा था कि News Click भी प्रचार का एक खतरनाक वैश्विक जाल है। कांग्रेस, चीन और News Click सभी एक भारत विरोधी गर्भनाल से जुड़े हुए हैं। साथ ही कहा कि, राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, चीन के प्रति प्यार दिखता था और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार विदेशी जमीन से, विदेशी न्यूज एजेंसियों के माध्यम से भी प्रोपेगेंडा के तहत होता था। साथ ही कहा कि, अगर आप News Click की फंडिंग का जाल देखेंगे, तो एक विदेशी नेविल रॉय सिंघम ने इसकी फंडिंग की और उसे पीछे से फंड चीन से मिलता है। इस Neville Roy Singham का सीधा संपर्क चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रोपेगेंडा आर्म और चीन की मीडिया कंपनी माकु ग्रुप के साथ है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, क्या राहुल गांधी देश को जवाब देंगे कि 2005-2007 में राजीव गांधी फॉउंडेशन को जो पैसा मिला, वो कहां कहां खर्च हुआ? जो आपने हाई लेवल मीटिंग चीन के साथ की थी, क्या News Click उसका हिस्सा है। मेरा घमण्डिया गठबंधन के नेताओं से भी सवाल है कि इस माध्यम से जो पैसा आया क्या आपने भी समय-समय पर उसका इस्तेमाल किया?

 

पढ़ें :- पीएम मोदी ने 10 सालों में किसान और जवान दोनों को ठगा है : मल्लिकार्जुन खड़गे

 

Advertisement