Viral Video: इन दिनो सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग दंग रह गए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुटे में बंधे हुए गाय के सामने तेंदुआ बैठा हुआ है और गाय उस तेंदुए को अपनी जीभ से चाट रही है। यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। खास बात यह है कि इस वीडियो को खबर लिखने तक 4 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका था।
पढ़ें :- Organ Transplant Science : इंसान के शरीर में पहली बार ट्रांसप्लांट हुआ सुअर का लिवर-किडनी, जानें पूरा मामला
वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक गाय और उसका बछड़ा लोहे के खूंटे से बंधे हुए हैं। गाय और बछड़े के पास ही जमीन पर एक तेंदुआ बैठा हुआ है। ध्यान देने वाली बात है कि तेंदुआ गाय या बछड़े दोनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी नहीं कर रहा है। साथ ही गाय भी तेंदुए को देखकर डरने बजाए उसे चाटने लगती है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि तेंदुआ और गाय का बहुत पुराना संबंध है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को तेंदुआ को रेस्क्यू करने पहुंचे शख्स ने कैमरे में रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, साथ ही लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अधिकतर लोगों ने कमेंट बॉक्स में तेंदुआ को घायल होने की संभावना जता रहे हैं।