Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव

अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में दीप प्रज्वलित किया गया। एक जिलाधिकारी ने भी अपने सरकारी आवास पर दीप प्रज्वलित किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसको लेकर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पहले केयर फ़ंड और अब चापलूसी फ़ंड… इनकी खाता-बही दिखाई जाए। यही जनता की डिमांड है।

पढ़ें :- नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा खेला, अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले ही किया था समर्थन

अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी आवास की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब भाजपा राजनीति का ‘अधिकारीकरण’ कर रही है। जिलाधिकारी महोदय ‘दीये व उसके तेल-बाती व लगवाई’ के ख़र्चे का हिसाब-किताब सार्वजनिक करें कि ये उनके व्यक्तिगत खाते से किया गया ख़र्चा है न कि जनता के टैक्स का पैसा है।

उन्होंने आगे लिखा, पहले केयर फ़ंड और अब चापलूसी फ़ंड… इनकी खाता-बही दिखाई जाए। यही जनता की डिमांड है। दीये जलाने की मजबूरी में न जाने कितनों के दिल जले होंगे। वैसे उतने दीये नहीं जले या जलने नहीं दिये गये, जितने दीयों की संख्या से लखनऊवालों का रिकॉर्ड टूट जाता। जो लोग दीयों के लिए भी लड़ रहे हैं, वो रोशनी क्या लाएंगे?

सपा अध्यक्ष ने आगे लिखा, वैसे UP 32 नंबर से शुरू हुई जो 500 बाइक कहीं भेजी जा रही हैं क्या उनसे विदेशी मुद्रा से ख़रीदे गये तेल की बर्बादी नहीं होगी? केवल खानेवाले तेल का प्रयोग कम करने की अपील की गई है या गाड़ी वाले तेल की भी या लालटेन व दीये के तेल की भी?

 

पढ़ें :- Viral Video: 1 लड़का लेकिन आवाज 130 से ज्यादा पक्षियों की, पहचानने वाला ऐप भी हुआ कन्फ्यूज
Advertisement