Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने पक्ष और विपक्ष की अपील, बोले- एक ट्रिलियन की इकॉनमी को प्राप्त करने के अभियान में सहयोगी और भागीदार बने

सीएम योगी ने पक्ष और विपक्ष की अपील, बोले- एक ट्रिलियन की इकॉनमी को प्राप्त करने के अभियान में सहयोगी और भागीदार बने

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र (UP Assembly Winter Session) शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सत्र अत्यंत गौरव का क्षण है। कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत अभियान के साथ यूपी पूरी जी जान से जुड़ा है। विकसित भारत बनाने में यूपी अहम भूमिका निभा रहा है। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक यूपी देश को आगे बढ़ाने में सहयोगी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यूपी विकास में निरंतर वृद्धि कर रहा है। विकास, सुरक्षा, समृद्धि ही नहीं आस्था और आधुनिकता का भी संगम आज उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इसका रास्ता हमारे विधानमंडल से ही प्रारंभ होता है। सत्र के दौरान सरकार विधायी कार्य के साथ-साथ अनुपूरक बजट भी विधानमंडल के सामने आएगा।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इसके अलावा सदस्यों के पास जनता और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे और सुझाव रखने का समय है। उन्होंने सभी सदस्यों (यानी पक्ष और विपक्ष) से अपील किया सभी लोग जनता और विकास के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करें। एक ट्रिलियन की इकॉनमी को प्राप्त करने के बड़े अभियान में सहयोगी और भागीदार बनें। सरकार सभी का सहयोग और समर्थन चाहती है।

इससे पहले सीएम की अध्यक्षता में लोकभवन में विधानमंडल दल की बैठक हुई। इसमें सत्र के दौरान विपक्षी हमले से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। बैठक में सभी मंत्रियों और विधायकों को इसके लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए गए हर मुद्दों का तथ्यों के साथ जवाब देने की तैयारी करके सदन में आएं।

Advertisement