UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दसवां बजट पेश किया है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। योगी सरकार का ये बजट चुनाव से पहले और दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री ने सदन में 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इसमें रोजगार, विकास, निवेश समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है।
पढ़ें :- UP Final Voter List Released : यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में 84 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े, यहां चेक करें अपना नाम
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि, यूपी में 10 लाख युवाओं को रोजगार संभावित हैं। लड़कियों की शादी के लिए सरकार एक लाख रुपये देगी। इस बजट का आकार नौ लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का है। पिछले बजट की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
कामकाजी महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास बनेंगे
सीएम योगी ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए जिला स्तर पर श्रमजीवी छात्रावास बनाने के लिए बजट में राशि रखी गई है। वहीं, युवाओं के लिए हर कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनेगी।
छोटे उद्योगों के लिए युवाओं को ब्याज मुक्त लोन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत छोटे उद्योगों के लिए युवाओं को ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था रखी गई है।
कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी
पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं के कौशल संवर्द्धन की व्यवस्था की जानी होगी। हमारे कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस अभियान में निजी क्षेत्र की सहभागिता भी सुनिश्चित की जानी होगी।
पढ़ें :- पहलवान गौरव चाहर का संत प्रेमानंद महराज से मिलने का जुनून, थार और कार को कमर से बांधकर 90 KM तक खींचते हुए पहुंचे वृंदावन
डिजिटल इन्टरप्रन्योरशिप योजना पर कार्य होगा
प्रदेश में डिजिटल इन्टरप्रन्योरशिप योजना पर कार्य किया जाएगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अगले चरण के रूप में जनविश्वास सिद्धांत के आधार पर उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन, लाइसेसिंग आदि कार्यवाहियों को और अधिक सहज एवं सुगम बनाया जाएगा।