Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बिना नाम लिए ओपी राजभर पर बोला हमला

UP News: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बिना नाम लिए ओपी राजभर पर बोला हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, देश की दो तिहाई जनता भारतीय जनता पार्टी से नाराज है। किसानों को भरोसा दिलाया कि आय दोगुनी होगी लेकिन जो किसानों की मदद होनी चाहिए थी वो नहीं हो पा रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, कोई सवाल उठता तो उसे जेल भेज देते हैं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज से करते हैं नफ़रत , ये बीजेपी वाले अब ख़ुद को भगवान से भी बड़ा समझने लग गये हैं : अरविंद केजरीवाल

मणिपुर की घटना पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, मणिपुर की घटना ने देश की प्रतिष्ठा दुनिया में गिराई है। कोई कल्पना कर सकता है वो भी किसी की मां, बहन या बेटी रही होगी। जिन्होंने कभी बीजेपी को वोट दिया था वो भी ऐसी घटना देकर अक्रोशित है, इसलिए भाजपा का सफाया निश्चित है।

इस दौरान उन्होंने पौधारोपण अभियान पर भी सवाल उठाते हुए यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बीजेपी कह रही है पेड़ लगाएंगे 35 करोड़। जो पहले लगे थे वो भी कागज पर लगे थे, ये लग रहे हैं वो भी कागज पर लग रहे हैं। जो सरकार सांड ना हटा पा रही हो वो ट्री गार्ड के लिए 35 करोड़ रूपया खर्च करेगी?

बिना नाम लिए ओपी राजभर पर बोला हमला
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिना नाम लिए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, किसी नेता ने ये कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबसे झूठे प्रधानमंत्री हैं उस नेता का नाम क्या है? उसी नेता ने ये भी बताया कि प्रदेश का सबसे बड़ा झूठा मुख्यमंत्री कौन है। बीजेपी को पता चल जाए कि अशोक के पेड़ से वोट मिल सकता है तो सुबह अशोक का पेड़ भी गायब हो जाएगा।

 

 

पढ़ें :- देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी : अखिलेश यादव
Advertisement