Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-BJP में अपने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर अपमान करने की परंपरा है

UP News: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-BJP में अपने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर अपमान करने की परंपरा है

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपने अपने दावे कर रही हैं। इस बीच रविवार को सपा को तब बड़ा झटका लगा जब उनकी पार्टी की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा भाजपा में शामिल हो गईं। इसको लेकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं, मीठी चीनी के लिए बोला कड़वा झूठ 

उन्होंने कहा कि, दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वालों को अब चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। दरअसल, अर्चना वर्मा को सपा ने शाहजहांपुर से अपना मेयर का प्रत्याशी बनाया था। पार्टी और कार्यकर्ता प्रचार भी शुरू कर दिए थे लेकिन रविवार को वो अचानक भाजपा में शामिल हो गईं।

पढ़ें :- अमेठी से मेरा 42 सालों का रिश्ता, मैं जितना रायबरेली का उतना अमेठी का भी : राहुल गांधी

इसको लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि,’दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करनेवालों का दिवालियापन देखिए कि उनके पास चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तक नहीं है। इसका मतलब या तो भाजपा के पास कोई कार्यकर्ता नहीं है या फिर भाजपा में अपने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर अपमान करने की परंपरा है। भाजपा अंदरूनी लड़ाई में उलझी है।’

Advertisement