Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सपा की बड़ी कार्रवाई, रोली तिवारी और ऋचा सिंह को पार्टी से किया निष्कासित

UP News: सपा की बड़ी कार्रवाई, रोली तिवारी और ऋचा सिंह को पार्टी से किया निष्कासित

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों चर्चाओं में हैं। रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने के बाद उन पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। उनकी पार्टी के लोग भी उन्हें घेरने में जुटे हुए हैं। पार्टी की महिला नेता रोली तिवारी और ऋचा सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी ने रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कुछ दिन पहले ही सपा नेता रोली तिवारी ने रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य को ट्वीट पर घेरा था। इसके साथ ही डॉ ऋचा सिंह भी रामचरित मानस पर दिए गए बयान को लेकर स्वामी को घेर चुकी हैं।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा
Advertisement