सोनभद्र। यूपी (UP) के सोनभद्र जिले (Sonbhadra District) में म्योरपुर के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग (Murdhwa-Bijpur Road) पर रविवार सुबह नधिरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में छतीसगढ़ के कांग्रेस विधायक इंद्र कुमार साहू (Congress MLA Indra Kumar Sahu) और उनके परिवार के साथ अन्य लोग घायल हो गए हैं। वाहनाें की आवाज सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंच गए। सभी को अस्पताल भेजा गया है।
पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ
विधायक अपने परिवार के साथ बलरामपुर से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ छतीसगढ़ पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। सीएचसी (CHC) में इलाज कर रहे डॉक्टर अंकित सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है।
मची चीख-पुकार, आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घायलों में विधायक इंद्र साहू (58), पत्नी प्रतिमा साहू (53), बेटी श्रुति साहू (27), स्वाति साहू (25) के अलावा मनोरमा साहू (32) पुत्री राजेंद्र साहू, सरस्वती साहू (53) पत्नी राजेंद्र, गनर तोकेश्वर यादव (28) पुत्र मख्खन लाल, चालक द्वारिका साहू (40) शामिल हैं। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, विधायक के ड्राइवर द्वारिका ने बताया कि ट्रक चालक ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हमारी गाड़ी को टक्कर मार दी।
पढ़ें :- राम राज्य और समाजवाद में विश्वास रखने वाले सच्चे सनातनी, बुराई फैलाने वाले नकली सनातनी : अखिलेश यादव
यह दुर्घटना रायपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर बल्होदा बाजार, भाठापारा (छत्तीसगढ़) से प्रयागराज के महाकुंभ स्नान (Mahakumbh Bath) के लिए जाते समय हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।