लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) की तरफ से पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा मिला है। इनके दैनिक भत्ते में करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब इन्हें दैनिक भत्ते के रूप में 500 रुपये मिलेंगे। 35 हजार पीआरडी जवानों (PRD Javano) को इसका फायदा मिलेगा।
पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ
सीएम योगी (CM Yogi) ने पीआरडी जवानों (PRD Javano) का भत्ता 395 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में 35 हजार पीआरडी जवान हैं। इन सभी को बढ़े हुए भत्ते का लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम से पीआरडी जवानों (PRD Javano) में खुशी है।
साथ ही युवा मंगल दलों से नशे के कारोबार को समाप्त करने, स्वच्छता अभियान चलाने, खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने, टीबी के रोगियों को चिन्हित करने में सहयोग की अपील की है।