लखनऊ। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट (UP Police Constable Result) जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। कुल 60,244 वैकेंसी के 2.5 गुना 174316 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 214.04644 रहा है। कटऑफ में जिनके समान अंक आए थे, उन सभी का चयन किया गया है। सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जनवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Recruitment Exam) में करीब 48 लाख पंजीकृत थे जिसमें से लगभग 32 लाख ने एग्जाम दिया। यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम (UP Police Constable Re-Exam) का आयोजन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को कुल 10 पालियों में कराया गया था।
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
समान अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को हुआ चयन
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable Recruitment Exam) में कुल 60,244 वैकेंसी हैं। इसका ढाई गुना 174316 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट व डीवी राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कटऑफ में जिनके समान अंक आए थे, उन सभी का चयन किया गया है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कटऑफ क्या रही?
अनारक्षित – 214.04644
पढ़ें :- सरपंच के घर खड़ी बिना नंबर की स्कॉर्पियो ने उगले 1.29 करोड़ रुपये, गुप्त ठिकानों में छिपी थी नकदी
ईडब्ल्यूएस – 187.31758
ओबीसी – 198.99599
एससी – 178.04955
एसटी – 146.73835
महिला वर्ग की कटऑफ
पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
अनारक्षित – 203.90879
ईडब्ल्यूएस – 180.23366
ओबीसी – 189.39256
एससी – 169.13167
एसटी – 136.02707
यूपी पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट जनवरी में
पढ़ें :- एयरपोर्ट पर लंगड़ाकर चल रहा था यात्री, शक होने पर कस्टम ने रोका: अंडरवियर में मिला 70 लाख का सोना
सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जनवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है।