लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अब अपना रूख मोड़ लिया है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में मानसून को लेकर उहापोह मची हुई है। वहीं कुछ जगह इसके कमजोर होने की आहट मिली है। लेकिन बताते चले कि प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी होगया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के बताया है कि गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है। प्रदेश के 40 जिलों में वज्रपात का भी अर्लट जारी किया गया है। वहीं लखनऊ में बादल छाए रहने और हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बतादें कि पिछले चार-पांच दिनों से लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मानसून कमजोर हुआ है। मध्य यूपी में अच्छी बारिश के लिए अभी भी 2-3 दिन इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत पश्चिमी जिलों में गुरुवार को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पढ़ें :- Video : ‘लोकतंत्र की हत्या है, लोकतंत्र की हत्या है… ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जानें कौन है जिसको गोद में लेकर भागी यूपी पुलिस?
उन्होंने ये भी कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को बादलों की गर्जना और आसमानी बिजली की चमक के साथ कई जिलों में मूसलधार वर्षा की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के जिलों में बादल जमकर बरसेंगे। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और वज्रपात की घटनाओं से जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा करीब 40 जिलों में बादलों की आवाजाही और तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। लखनऊ में बादल छाये रहे बारिश हुई । वहीं आज पूरा दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। कहीं कहीं तेज धूप भी निकली रही।