लखनऊ। यूपी से दक्षिणी पश्चिमी मानसून धीरे-धीरे अरब सागर की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी यूपी से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है, लेकिन, पूर्वी यूपी में मानसून अभी डेरा जमाए हुए है, जिसकी वजह से कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। मंगलवार को भी मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी के पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा कुछ इलाकों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें :- फोन का USB Type-C पोर्ट खराब कर देती हैं ये गलतियां, चार्जिंग में होने लगेगी समस्या
यूपी के 18 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, जौनपुर, आजमगढ़, रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने तथा बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद धीरे-धीरे दक्षिणी पश्चिमी मानसून अरब सागर की ओर बढ़ जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क हो जाएगा। आने वाले 5 दिन तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।