Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, आज दिल्ली के खिलाफ तीन छक्के दूर होंगे इतिहास रचने से

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, आज दिल्ली के खिलाफ तीन छक्के दूर होंगे इतिहास रचने से

By Harsh Gautam 
Updated Date

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स के युवा वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाज लगातार अपने विस्फोटक खेल से चर्चा में बने हुए हैं। अब उनके पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज होने वाले मुकाबले में वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।

पढ़ें :- "बेहतर करने के लिए, खुद को अंदर से खोखला कर लिया था"- फिन एलन ने बताया IPL के शुरुआती मुकाबलो का संघर्ष

अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में

फिलहाल यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2024 सीजन में 42 छक्के लगाए थे। वैभव इस समय 40 छक्कों तक पहुंच चुके हैं और अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन छक्के जड़ देते हैं तो नया भारतीय रिकॉर्ड बना देंगे। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव का आक्रामक अंदाज बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए परेशानी बन चुका है। वह शुरुआत से ही तेज रन बनाने पर भरोसा रखते हैं और लंबे शॉट खेलने से बिल्कुल नहीं हिचकते।

प्लेऑफ की उम्मीदों पर भी नजर

आज का मुकाबला राजस्थन रॉयल्स और दि​ल्ली कैपिटल्स दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। राजस्थान की टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में है, जबकि दिल्ली की उम्मीदें बेहद कमजोर मानी जा रही हैं। अगर राजस्थान यह मुकाबला जीत लेती है तो दिल्ली आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।

पढ़ें :- PBKS vs RCB IPL Match : आज CSK के फैंस मांगेंगे आरसीबी की जीत की दुआएं, पंजाब जीती तो समझो खेल खत्म

वैभव पहले ही आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन में सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर सबको चौंका दिया था। अब उनकी नजर अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड के साथ-साथ क्रिस गेल के ऑलटाइम रिकॉर्ड पर भी है, जिन्होंने 2012 में एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे। पर ​इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए राजस्थान को टॉप चार में होना होगा ताकि वैभव को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का अवसर मिले।

Advertisement