Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘वैभव सूर्यवंशी वो तूफान है जो उसे गिराएगा, वह खुद गिर जाएगा, गौतम गंभीर तानाशाह हैं’, जानें कौन हुआ फायर?

‘वैभव सूर्यवंशी वो तूफान है जो उसे गिराएगा, वह खुद गिर जाएगा, गौतम गंभीर तानाशाह हैं’, जानें कौन हुआ फायर?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के विस्फोट बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) में अब तक बेंच पर ही बैठना पड़ा है। वैभव को टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग-11 में लगातार मौके नहीं मिले हैं, जिससे उनके बचपन के कोच मनीष ओझा (Coach Manish Ojha) गुस्से में आ गए। उन्होंने हेड गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और टीम मैनेजमेंट को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने टीम प्रबंधन पर तानाशाही करने का आरोप लगाया।

पढ़ें :- कोच गौतम गंभीर का आलोचकों को दो टूक जवाब, बोले- मेरा काम सबको खुश करना नहीं है...

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को एशियन गेम्स में मौका मिला था और संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे थे। हालांकि, विंडीज के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को बाहर कर दिया और सैमसन एक बार फिर से पारी की शुरुआत करने लगे। संजू को भी बाहर करना टीम मैनेजेमेंट के लिए आसान नहीं है क्योंकि वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में वैभव के लिए फिलहाल जगह बनती हुई नहीं दिख रही है लेकिन उनके कोच काफी गुस्से में दिखाई दिए।

वैभव सूर्यवंशी के कोच हुए नाराज

वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा ने स्पोर्ट्स नाव से बात करते हुए कहा, कि मेरे हिसाब से वैभव एक तूफान की तरह है। उससे जो भी मुकाबला करने की कोशिश करेगा, वो आज नहीं तो कल आखिरकार टूट जाएगा। इस टीम मैनेजमेंट को लगता है कि वे खिलाड़ियों को बेंच पर रखकर बनाते हैं। क्रिकेट के और भी महान खिलाड़ी हैं। अगर आप उनसे बात करेंगे, तो वे कहेंगे कि हमें अगली पीढ़ी तैयार करनी है और उन्हें मुश्किल में खेलने के लिए मजबूर करना होगा। बेंच पर बैठकर कोई भी खिलाड़ी नहीं बन पाएगा।”

ओझा ने गंभीर की अगुवाई वाले टीम मैनेजमेंट को तानाशाह बताया। उनका कहना है कि इस प्रबंधन ने मन बना लिया है कि वैभव को मौका नहीं देना है। उन्होंने कहा कि या तो उन्होंने मन बना लिया है कि उस बच्चे को मौका नहीं देना है। उसे बाहर रखेंगे और बहुत परेशान करेंगे। वो बाहर बैठकर पानी पिला रहा है। मुझे लगता है कि ये टीम मैनेजमेंट तानाशाही कर रहा है, जो मन में आएगा, वही करेंगे।

पढ़ें :- चौथे टी20 मैच से टीम मैनेजमेंट ने पावरप्ले में 118 रन ठोककर इतिहास रचने वाली जोड़ी को किया आउट, रिजल्ट न्यूजीलैंड ने 87 रनों से हारा मुकाबला

एशियन गेम्स में नहीं चला था वैभव का बल्ला

एशियन गेम्स में वैभव को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 38 रन बनाए लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भी वे 15 रन बनाकर आउट हो गए। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला है।

Advertisement