Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : हिंदी महीनों में वैशाख माह को माधव मास भी कहते हैं। यह माह पौराणिक दृष्टि से बहुत पवित्र माना जाता है। इस माह के शुक्ल पक्ष को अक्षय तृतीया के दिन विष्णु अवतारों नर-नारायण, परशुराम, नृसिंह और ह्ययग्रीव का अवतार हुआ और शुक्ल पक्ष की नवमी को देवी सीता धरती से प्रकट हुई। इस मास को स्नान-दान, मांगलिक कार्य, जल दान के लिए बेहद फलदायी माना गया है। वैशाख मास में मुख्य रूप से भगवान श्रीहरि विष्णु आराधना बहुत ही फलदायी मानी जाती है। सनातन धर्मग्रंथ स्कंद पुराण में वैशाख मास को ‘माधव मास’ कहा गया है, जो कि भगवान कृष्ण का ही एक नाम है। इस माह यदि सूर्योदय से पहले स्नान कर पूजा-पाठ किया जाए तो जीवन से आर्थिक तंगी दूर होती है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

ज्योतिष शास्त्र में वैशाख मास
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्र विशाखा नक्षत्र में होते हैं और इस नक्षत्र के स्वामी गुरु और देवता इंद्र हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैशाख माह का नाम 27 नक्षत्रों में से एक विशाखा नक्षत्र से संबंधित है। विशाखा राशि चक्र का सोलहवां नक्षत्र है, जिस पर बृहस्पति या गुरु ग्रह का शासन है।

वैशाख मास 2024 के मुख्य व्रत-त्यौहार
बुधवार 24 अप्रैल 2024- वैशाख मास का आरंभ
शनिवार 27 अप्रैल 2024- विकट संकष्टी चतुर्थी
शनिवार 4 मई 2024- वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
रविवार 5 मई 2024- प्रदोष व्रत
सोमवार 6 मई 2024-  मासिक शिवरात्रि
मंगलवार 8 मई 2024-  वैशाख अमावस्या, टैगोर जयंती
बुधवार 10 मई 2024- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
गुरुवार 11 मई 2024- विनायक चतुर्थी
शुक्रवार 12 मई 2024- शंकराचार्य जयंती, रामानुज जयंती
मंगलवार 14 मई 2024- वृष संक्रांति, गंगा सप्तमी
बुधवार 15 मई 2024- बगलामुखी जयंती
शुक्रवार 17 मई 2024- सीता नवमी
रविवार 19 मई 2024-  मोहिनी एकादशी
सोमवार 20 मई 2024- प्रदोष व्रत
बुधवार 22 मई 2024- नरसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती
गुरुवार 23 मई 2024- वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा

 

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement