Vastu Tips : पीपल के वृक्ष में देवताओं का वास होता है। सनातन धर्म में मांगलिक कार्यों में पीपल के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। मान्यता है कि पीपल का पेड़ ही नहीं उसका पत्ता भी दुर्भाग्य से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। पौराणिक ग्रथों में वर्णित है कि पीपल के वृक्ष में श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी का निवास होता है, इसलिए भी पीपल की पूजा शुभ मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,पीपल के पत्तों से जुड़े कुछ उपाय करके उन्नति और सफलता प्राप्त की जा सकती है।। वास्तु शास्त्र में कुछ पत्तों का उपयोग करके किस्मत को चमकाया जा सकता है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
1.रोजाना पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है।
2.वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सोते समय में आने वाले बुरे सपनों से बचने के लिए पीपल के पत्ते का उपाय अपनाना चाहिए।
3.वास्तु शास्त्र के अनुसार, कर्ज से मुक्ति -पीपल के पत्ते का उपाय कर्ज से मुक्ति दिलाने में भी मदद कर सकता है।
4.पीपल के पत्तों का उपाय करने के लिए गुरुवार के दिन एक पीपल के पत्ते को गंगाजल से साफ करें। उस पर पीले चंदन से ॐ श्रीं हीं श्रीं नम: लिखें और इस पत्ते के ऊपर एक चांदी का सिक्का रखकर अपनी तिजोरी में रखें। अगर आपके पास चांदी का सिक्का नहीं है तो आप पीपल के पत्ते पर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः लिखें और घर के किसी भी पवित्र स्थान पर इसे रख दें। पता सूख जाने के बाद उसे नदी में विसर्जित कर दें।