Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : सनातनधर्म में धर्म में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं और खास दिनों का बहुत महत्व है। सही प्रक्रिया का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में प्रवाहित करने में मदद मिल सकती है, जिससे घर में रहने वालों को सफलता और समृद्धि मिलती है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताने जा रहीे हैं जिनकी मदद से आप अपने जीवन में काफी पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

टूटी-फूटी मूर्तियां घर में न रखें
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर नेगेटिव एनर्जी का वास न हो तो ऐसे में आपको अपने घर पर भगवान की पुरानी या फिर टूटी-फूटी/खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी और खंडित मूर्तियों को आपको पवित्र नदी में विसर्जित कर देना चाहिए। आपको अपने मंदिर में एक ही देवी-देवताओं की कई मूर्तियां भी नहीं रखनी चाहिए।

डूबते हुए नाव की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे तो ऐसे में आपको अपने घर में महाभारत, शिव तांडव, नटराज, ताजमहल, कांटेदार पौधे और डूबते हुए नाव की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। अगर आप इस तरह की तस्वीरें रखते हैं तो इसका आपने मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है।

पुराने फ़टे कपड़ों को अलमारी में रखने से बचें
कई बार हम अपने अलमारी में फ़टे-पुराने कपड़े भी रख देते हैं। लेकिन, हमें ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आपके फ़टे-पुराने कपड़ों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

मकड़ी का जाला साफ करें
आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आपके घर पर मकड़ी का जाल न लगा हो। आपको हर कुछ दिनों में अपने घर की सफाई करते रहनी चाहिए।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

 

Advertisement