Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Venus Transit in Aries 2024: धन वैभव के देवता शुक्रदेव  24 अप्रैल 2024 को राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं।इसके पहले शुक्रदेव अपनी उच्च राशि मीन में थे। ज्योतिष ग्रंथों  के अनुसार, शुक्र देव को सौंदर्य, ऐश्वर्य, विलासिता और सांसारिक सुखों का कारक बताया गया है। इनके राशि परिवर्तन और गोचर से सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। आईये जानते है है कि शुक्रदेव के इस गोचर का विभिन्न् राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

 जानें क्या है शुक्र का गोचर समय?
अपनी उच्च राशि मीन में रहने के बाद शुक्र 24 अप्रैल को 11 बजकर 58 मिनट पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि गोचर करने के बाद शुक्र 19 मई, 2024 को अपनी स्वराशि वृषभ में चले जाएंगे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों की धार्मिक और आध्यात्मिक अभिरूचि बढ़ेगी। इस राशि के लोग धर्म-कर्म के कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धन का प्रवाह बना रहेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ने के योग हैं। वाणिज्य-व्यापार में इजाफा होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को अपने सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोई गंभीर रोग उभरने के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे रहेगा। पत्नी से मनमुटाव और दूरी बढ़ सकती है।

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए शिक्षा, नौकरी और व्यवसाय में जबरदस्त लाभ होने के योग बन रहे हैं।  कर्ज से मुक्ति मिल सकते है।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चे पर परेशान रहने योग दिख रहे हैं। खानपान में परहेज न होने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।  खर्च बहुत बढ़ जाने से आर्थिक तंगी रहेगी।

मीन राशि 
मीन राशि के जातक शुक्र गोचर से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा-पर्यटन पर जाने और मनोरंजन के भरपूर मौके मिलेंगे। धन की आमदनी बढ़गी।

Advertisement