Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Venus Transit : शुक्र गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा सुनहरा समय

Venus Transit : शुक्र गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा सुनहरा समय

By अनूप कुमार 
Updated Date

Venus Transit : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व बताया गया है। ऐश्वर्य के देवता शुक्र देव का गोचर होने वाला है। वैभव और सुख के देवता शुक्र देव 2 सितंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष अनुसार इस राशि में शुक्र का गोचर अत्यंत शुभ माना जा रहा है। शुक्र अपनी स्वराशि तुला में गोचर करके मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। सितंबर माह में शुक्र के गोचर से पंचमहापुरुष राजयोग में एक मालव्य राजयोग का निर्माण होने वाला है। शुक्रदेव की चाल बदलने से जहां कुछ राशियों के जीवन में उछाल आएगा, वहीं कुछ रायिायों के जीवन में धन-धान्य की वृद्धि के द्वार खुलेंगे।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए शुक्र देव यह गोचर शुभ साबित होगा। व्यवसाय में तरक्की मिलेगी। पार्टनरशिप के कार्यों से खूब लाभ कमाएंगे और व्यापार में विस्तार के नए योग बनेंगे। विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ समाचार लाने वाला है। आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। रूके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार में पदोन्नति के योग हैं। कोई बड़ा माक मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए शुक्र देव का यह गोचर लाभकारी रहेगा। जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हरतरफ से शुभ सूचनाएं मिलेंगी। अगर आपका कोई काम या पैसा लंबे समय से अटका हुआ है तो वो आपको वापस मिल सकता है। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर फलदायी साबित हो सकता है। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर कई नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकती है।

पढ़ें :- Shani Gochar 2026 :  शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश 9 अक्टूबर को , इन राशियों को होगा लाभ
Advertisement