नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के आरकेपुरम इलाके में कल रात एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के निचले हिस्से में फंस गई। इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को करीब 100 से 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल
हादसे के दौरान कार के नीचे फंसी बाइक से सड़क पर चिंगारियां निकलती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे घेरकर रोक लिया।
फिल्म की शूटिंग नहीं, दिल्ली की सड़क का नजारा है।
दिल्ली आरके पुरम इलाके में कार ने बाइक को 2 किलोमीटर घसीटा। बाइक के घिसटने से चिंगारियां उठती रही और कार दौड़ती रही।#Delhi pic.twitter.com/rAFdPVjw0t
— vinay sharma (@VinayReport) September 18, 2026
पढ़ें :- Viral : मुकेश सहनी, बोले-सच की आवाज़ को झूठ के बैरिकेडिंग से नहीं रोका जा सकता, क्योंकि सच किसी सत्ता, कुर्सी का मोहताज नहीं होता
बाल-बाल बचा बाइक सवार युवक
गनीमत यह रही कि कार की टक्कर लगते ही बाइक पर बैठा युवक दूर जा गिरा, जिससे वह कार की चपेट में आने से बच गया। युवक को मामूली चोटें आई हैं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को मौके पर ही दबोच लिया और तुरंत दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 73 वर्षीय कार चालक वेणु गोपाल को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और जीवन जोखिम में डालने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।